ईमित्र से नया राशन कार्ड कैसे बनाए (2026 गाइड): पात्रता, दस्तावेज और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया
EMITRA TRAINING COURSE - राशन कार्ड आवेदन की संपूर्ण जानकारी
क्या आप अपने परिवार के लिए नया राशन कार्ड (New Ration Card) बनवाना चाहते हैं? क्या आपको पता है कि अब आप अपने नजदीकी ई-मित्र (eMitra) केंद्र के माध्यम से आसानी से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आज के इस ब्लॉग में हम आपको राशन कार्ड बनाने की स्टेप-बाय-स्टेप प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेज और अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ देंगे।
नया राशन कार्ड बनाने के लिए मुख्य पात्रता (Eligibility Criteria)
आवेदन करने से पहले सुनिश्चित करें कि आप निम्नलिखित शर्तों को पूरा करते हैं:
- आवेदक राजस्थान का स्थायी निवासी होना चाहिए।
- परिवार का राशन कार्ड पहले से कहीं भी बना हुआ नहीं होना चाहिए। यदि पहले था, तो समर्पण प्रमाण पत्र (Surrender Certificate) अनिवार्य है।
- परिवार के किसी भी सदस्य का नाम किसी दूसरे राशन कार्ड में नहीं जुड़ा होना चाहिए।
राशन कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज (Important Documents)
आवेदन फॉर्म भरते समय आपके पास निम्नलिखित डॉक्यूमेंट्स होने चाहिए:
- समर्पण प्रमाण पत्र या पुराना राशन कार्ड या शपथ पत्र।
- परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड (Aadhaar Card)।
- निवास प्रमाण पत्र: बिजली का बिल, पानी का बिल, या मूल निवास।
- आवेदक की पासपोर्ट साइज फोटो।
- पूर्ण रूप से भरा हुआ ऑफलाइन आवेदन फॉर्म - [यहाँ क्लिक करके फॉर्म डाउनलोड करें]
ईमित्र से राशन कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें (Step-by-Step)
राशन कार्ड बनवाने के लिए कोई डायरेक्ट ऑनलाइन सर्विस नहीं है, इसे केवल ई-मित्र पोर्टल के माध्यम से ही किया जा सकता है। पूरी प्रक्रिया समझने के लिए नीचे दिए गए वीडियो देखें: