Drop Down MenusCSS Drop Down MenuPure CSS Dropdown Menu



जन आधार कार्ड में मुखिया कैसे बदले ( How to Change HOF In Jan Aadhar Card ) : Class 6

eMitra Training Course में आज हम जानेंगे जन आधार कार्ड पोर्टल की  "HOF Change" Service  के बारे में आपको पूरी जानकारी मिलेंगी

eMitra Training Course || Lesson 2 || Class 6

जन आधार कार्ड HOF Change सर्विस कब काम में लेते है
जब हमें जान आधार कार्ड में मुखिया बदलना हो वो पुराने वाले मुखिया को डिलीट किए बिना तक इस सर्विस को काम में लेते है सर्विस को काम में लेकर आप जन आधार कार्ड में मुखिया बदल सकते है
नोट: अगर मुखिया को डिलीट कर उसकी जगह नया मुखिया बनाना है तो आप "HOF Change" सर्विस की जगह "Delete HOF" सर्विस काम में लेंगे इससे मुखिया डिलीट हो जाएगा ओर उसकी जगह नया मुखिया भी बन जाएगा "Delete HOF" सर्विस की जानकारी के लिए आप निम्न लिंक पर क्लिक करे

"जन आधार कार्ड में मुखिया को कैसे हटाए ( How to Delete HOF In Jan Aadhar card) : Class 5"



जन आधार कार्ड में मुखिया बदलने के लिए जरुरी दस्तावेज 
1. जन आधार कार्ड / जन आधार कार्ड रसीद
2. शपथ पत्र मुखिया बदलने का

ईमित्र से जन आधार कार्ड में मुखिया बदलने के लिए आवेदन कैसे करे
स्टेप 1:  सबसे पहले ईमित्र कीओस्क को ईमित्र पर एसएसओ पोर्टल के माध्यम से ईमित्र पर लॉगिन करना है
स्टेप 2 : उसके बाद जन आधार कार्ड सर्विस का चयन कर जन आधार कार्ड पोर्टल ओपन करना है

स्टेप 3 : उसके बाद आपको Enrollment एप्प पर क्लिक करना है


स्टेप 4 : उसके बाद आप HOF Change पर क्लिक करना है

स्टेप 5 : उसके बाद आपको जन आधार कार्ड रसीद सख्या डाल कर खोजें पर क्लिक करना है

स्टेप 6 : उसके बाद जन आधार कार्ड में जुड़े किसी भी एक सदस्य का बायोमेट्रिक सत्यापन करना है

स्टेप 7 : उसके बाद उस सदस्य का चयन करना है जिसे आप मुखिया बनाना साहते है उसके लिए उसके जन आधार कार्ड में बैंक डायरी जुड़ी होनी जरूरी है अगर नही है आपको पहले जिसे मुख्या बनाना है उसके प्रोफाइल में बैंक खाता सख्या अपडेट करे उसके बाद मुखिया बदले. सदस्य का चयन करने के बाद आपको मुखिया बदलने का कारण लेना है फिर दस्तावेज उपलोड कर सदस्य का चयन कर सदस्य नए मुखिया से सभी सदस्य के रिश्ते का चयन करना है इसके बाद HOF change पर क्लिक करना है और आपका आवेदन सबमिट हो जाएगा और जाँच अधिकारी दुवारा जांच के बाद आपका जन आधार कार्ड जारी हो जाएगा

स्टेप 8 : उसके बाद आप फैमली एनरोलमेंट स्टेटस पर क्लिक करना है अगर आप आवेदन का स्टेटस देखना चाहते है तो

स्टेप 9 : उसके बाद आपको जन आधार कार्ड सख्या या फिर जन आधार कार्ड रसीद सख्या डाल कर खोजें  क्लिक करना है

स्टेप 10 : उसके बाद आप रसीद सख्या की जन आधार कार्ड स्थिती पर क्लिक करेंगे

स्टेप 11 : और आपको स्टेटस दिख जाएगा की आपके जन आधार कार्ड में मुखिया बदला या नही

तो दोस्तों आप समझ गए होंगे के जन आधार कार्ड HOF Change सर्विस क्या है व इसे कैसे काम में लेते है व किस लिए इसे काम में लेते है